Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (2 × 6 = 12)
    पता नहीं क्यों, उनकी कोई नौकरी लंबी नहीं चलती थी। मगर इससे वह न तो परेशान होते, न आतंकित, और न ही कभी निराशा उनके दिमाग में आती। यह बात उनके दिमाग में आई कि उन्हें अब नौकरी के चक्कर में रहने की बजाय अपना काम शुरू करना चाहिए। नई ऊँचाई तक पहुँचने का उन्हें यही रास्ता दिखाई दिया। सत्य है, जो बड़ा सोचता है, वही एक दिन बड़ा करके भी दिखाता है और आज इसी सोच के कारण उनकी गिनती बड़े व्यक्तियों में होती है। हम अक्सर इंसान के छोटे—बड़े होने की बातें करते हैं, पर दरअसल इंसान की सोच ही उसे छोटा या बड़ा बनाती है। स्वेट मार्डेन अपनी पुस्तक 'बड़ी सोच का बड़ज कमाल' में लिखिते हैं कि यदि आप दरिद्रता की सोच को ही अपने मन में स्थान दिए रहेंगे, तो आप कभी धनी नहीं बन सकते, लेकिन यदि आप अपने मन में अच्छे विचारों को ही स्थान देंगे और दरिद्रता, नीचता आदि कुविचारों की ओर से मुँह मोड़े रहेंगे और उनको अपने मन में कोई स्थान नहीं देंगे, तो आपकी उन्नति होती जाएगी और समृद्धि के भवन में आप आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। 'भारतीय चिंतन में ऋषियों ने ईश्वर के संकल्प मात्र से सृष्टि रचना को स्वीकार किया है और यह संकेत दिया है कि व्यक्ति जैसा बनना चाहता है, वैसा बार—बार सोचे। व्यक्ति जैसा सोचता है, वह वैसा ही बन जाता है।' सफलता की ऊँचाइयों को छूने वाले व्यक्तियों का मानना है कि सफलता उनके मस्तिष्क से नहीं, अपितु उनकी सोच से निकलती है। व्यक्ति में सोच की एक ऐसी जादुई शक्ति है कि यदि व उसका उचित प्रयोग करे, तो कहाँ से कहाँ पहुँच सकता है। इसलिए सदैव बड़ा सोचें, बड़ा सोचने से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल होंगी, फायदे बड़े होंगे और देखते—देखते आप अपनी बड़ी सोच द्वारा बड़े आदमी बन जाएँगे। इसके लिए हैजलिट कहते हैं— महान सोच जब कार्यरूप में परिणत हो जाती है, तब वह महान कृति बन जाती है।
    (​क) गद्यांश में किस प्रकार के व्यक्ति के बारे में चर्चा की गई है। ऐसे व्यक्ति ऊँचाई तक पहुँचने का क्या उपाय अपनाते हैं?
    (ख) गद्यांश में समृद्धि और उन्नति के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं?
    (ग) भारतीय विचारधारा में संकल्प और चिंतन का क्या महत्व है?
    (घ) गद्यांश में किस जादुई शक्ति की बात की गई है? उसके क्या परिणाम हो सकते हैं?
    (ङ) 'सफलता' और 'आतंकित' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग और प्रत्यय का उल्लेख कीजिए।
    (च) गद्यांश से दो मुहावरे चुनकर उनका वाक्य प्रयोग कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए— (2 × 4 = 8)
    इस पृथ्वी पर
    एक मनुष्य की तरह
    मैं जीना चाहता हूँ
    वे खत्म करना चाहते हैं
    बैक्टेरिया की तरह
    उनके तमाम हथकंडों के बावजूद
    मैं नहीं मरता
    उपेक्षा, भूख और तिरस्कार से लड़ते—झगड़ते
    बढ़ गई है मेरी प्रतिरोधक सामर्थ्य
    मैं मृत्यु से नहीं डरता
    और अमरत्व में मेरा विश्वास नहीं
    लेकिन मैं नहीं चाहता प्रतिदिन मरना
    थोड़ा—थोड़ा
    किंचित विनम्रता
    किंचित अकड़
    और मित्र हँसी के साथ
    बेहतर सृष्टि के लिए
    मैं एक पके फल की तरह टपकना चाहता हूँ
    जिसे लपकने ​के लिए
    झुक जाएँ एक साथ
    असंख्य नन्हें—नन्हें हाथ
    अधूरी लड़ाई बढ़ाने के लिए
    फल के रस की तरह
    मैं उनके रक्त में घुल जाना चाहता हूँ
    मैं एक मनुष्य की तरह मरना चाहता हूँ।
    (क) कवि की प्रतिरोध क्षमता कैसे बढ़ गई है? समझाइए।
    (ख) कवि के 'हथकंडों' शब्द के प्रयोग का तात्पर्य क्या है?
    (ग) 'मैं नहीं चाहता प्रतिदिन मरना'— का आशय समझाइए।
    (घ) पके फल की तरह टपकने की चाह क्यों व्यक्त की गई है? VIEW SOLUTION


  • Question 3
    शब्द और पद में क्या अंतर है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (2) VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निर्देशानुसार वाक्य रूपांतरण कीजिये -                (1 × 3 = 3)
    (i) चाय तैयार हुई, उसने वह प्यालों में भरी।                                             (संयुक्त वाक्य में)
    (ii) बाहर बेढब-सा एक मिट्टी का बरतन था। उसमें पानी भरा हुआ था।         (मिश्र वाक्य में)
    (iii) अँगीठी सुलगाई और उस पर चायदानी रखी।                                     (सरल वाक्य में) VIEW SOLUTION


  • Question 5
    (क) निम्नलिखित शब्दों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए-             (1 + 1 = 2)
    (i) वाद्य यंत्र
    (ii) न्यायालय

    (ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए-      (1 + 2 = 2)
    (i) नत है जो मस्तक
    (ii) दूसरों पर उपकार
    VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्धरूप में लिखिए -        (1 × 4 = 4)
    (i) आप कहाँ रहते हो?
    (ii) कुसंगति से बुरे-बुरे कुविचार मन में उठते हैं।
    (iii) उसने कोई बात नहीं माना।
    (iv) अरे, तुमने ये क्या करा। VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए-                (2)
    आड़े हाथों लेना, हाथ मलना। VIEW SOLUTION


  • Question 8

    निम्नलिखित गद्याशं को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-   (2 + 2 + 1 =5)

    खुद ऊपर चढ़ें और अपने साथ दूसरों को भी ऊपर ले चलें, यही महत्त्व की बात है। यह काम तो हमेशा आदर्शवादी लोगों ने ही किया है। समाज के पास अगर शाश्वत मूल्यों जैसा कुछ है तो आदर्शवादी लोगों का ही दिया हुआ है। व्यवहारवादी लोगों ने तो समाज को गिराया ही है।

    (क) महत्त्व की बात क्या है और क्यों?

    (ख) शाश्वत मूल्य क्या हैं? इन मूल्यों से समाज को क्या लाभ हैं?

    (ग) समाज को पतन की ओर ले जाने वाले लोग कौन हैं?

    VIEW SOLUTION


  • Question 9

    वजीर अली कौन था? उसके चरित्र की क्या विशेषताएं हैं? अपने शब्दों में सोदाहरण स्पट कीजिए।

    VIEW SOLUTION


  • Question 10

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

    (क) 'गिरगिट' कहानी में पुलिस और जनता के सम्बंधों को कैसे दिखाया गया है?

    (ख) शुद्ध सोना और गिननी के सोने में क्या अंतर है?

    (ग) काठगोदाम के पास भीड़ क्यों इकट्ठी हो गई थी?

    VIEW SOLUTION


  • Question 11

    (क) '​बिहारी के दोहे' के आधार पर लिखिए कि गोपियां श्रीकृष्ण की बासुरी क्यों छिपा लेती है?

    (ख) 'मनुष्यता' कविता में कैसा मृत्यु को सुमृत्यु कहा गया है और क्यों?

    (ग) 'कर चले हम फिदा' कविता में धरती को दुलहन क्यों कहा गया हैं?

    VIEW SOLUTION


  • Question 12

    'आत्त्मत्राण' शीर्षक का अर्थ बताते हुए उसकी सार्थकता, ​कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

    VIEW SOLUTION


  • Question 13

    'सपनों के से दिन' पाठ में पीटी सर की किन चारित्रिक विशेषताओं का उललेख किया गया है? वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में स्वीकृत मान्यताओं और पाठ में वर्णित युक्तियाओं के संबंध में अपने विचार जीवन मूल्यों की दृष्टि से व्यक्त कीजिए।

    VIEW SOLUTION


  • Question 14

    आए दिन बस चालकों की असावधानी के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यत करते हुए किसी समाचार पत्र पके संपादक को एक पत्र लिखिए।

    VIEW SOLUTION


  • Question 15

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिंदुओं क आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए—

    (क) अपनी भाषा प्यारी भाषा

    • अपनी भाषा का परिचय

    • प्यारी क्यों है?

    • अन्य भाषाओं से मेल

    (ख) स्वच्छता अभियान

    • क्या है

    • क्यों और कैसे

    • सुझाव

    (ग) लड़कियों की शिक्षा

    • समाज में लड़कियों का स्थान

    • शिक्षा की अनिवार्यता और बाधाएँ

    • सबकों सहयोग

    VIEW SOLUTION


  • Question 16
    विद्यालय में साहित्यक क्लब के सचिव कें रूप में ‘प्राचीर’ प्रत्रिका के लिए लेख, कविता, निबंध आदि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत करने हेतु सूचना पट के लिए एक सूचना लगभग 30 शब्दों में लिखिए। (5) VIEW SOLUTION


  • Question 17
    आजकल स्कूली वाहनों द्वारा हो रही असावधानियों पर माँ-बेटे के बीच हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए। (5) VIEW SOLUTION


  • Question 18
    अपने पुराने मकान का विवरण देते हुए उसकी बिक्री के लिए लगभग 25 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए। (5) VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus