Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 2) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
    यादें होती हैं गहरी नदी में उठी भँवर की तरह
    नसों में उतरती कड़वी दवा की तरह
    या खुद के भीतर छिपे बैठे साँप की तरह
    जो औचक्के में देख लिया करता है
    यादें होती हैं जानलेवा खुशबू की तरह
    प्राणों के स्थान पर बैठे जानी दुश्मन की तरह
    शरीर में धँसे उस काँच की तरह
    जो कभी नहीं दिखता
    पर जब-तब अपनी सत्ता का
    भरपूर एहसास दिलाता रहता है
    यादों पर कुछ भी कहना
    खुद को कठघरे में खड़ा करना है
    पर कहना ज़रूरत नहीं, मेरी मजबूरी है।
    (क) यादों को गहरी नदी में उठी भँवर की तरह क्यों कहा गया है?
    (ख) यादों को जानी दुश्मन की तरह मानने का क्या आशय है?
    (ग) शरीर में धँसे काँच से यादों का साम्य कैसे बिठाया जा सकता है?
    (घ) आशय स्पष्ट कीजिए-
    "यादों पर कुछ भी कहना
    खुद को कठघरे में खड़ा करना है।" VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
    महात्माओं और विद्वानों का सबसे बड़ा लक्षण है- आवाज़ को ध्यान से सुनना। यह आवाज़ कुछ भी हो सकती है। कौओं की कर्कश आवाज़ से लेकर नदियों की छलछल तक। मार्टिन लूथर किंग के भाषण से लेकर किसी पागल के बड़बड़ाने तक। अमूमन ऐसा होता नहीं। सच यह है कि हम सुनना चाहते ही नहीं। बस बोलना चाहते हैं। हमें लगता है कि इससे लोग हमें बेहतर तरीके से समझेंगे। हालांकि ऐसा होता नहीं। हमें पता ही नहीं चलता और अधिक बोलने की कला हमें अनसुना करने की कला में पारंगत कर देती है। एक मनोवैज्ञानिक ने अपने अध्ययन में पाया कि जिन घरों के अभिभावक ज्यादा बोलते हैं, वहाँ बच्चों में सही-गलत से जुड़ा स्वाभाविक ज्ञान कम विकसित हो पाता है, क्योंकि ज्यादा बोलना बातों को विरोधाभासी तरीके से सामने रखता है और सामने वाला बस शब्दों के जाल में फँसकर रह जाता है। बात औपचारिक हो या अनौपचारिक, दोनों स्थितियों में हम दूसरे की न सुन, बस हावी होने की कोशिश करते हैं। खुद ज्यादा बोलने और दूसरों को अनुसना करने से जाहिर होता है कि हम अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं और दूसरों के बारे में कम। ज्यादा बोलने वालों के दुश्मनों की भी संख्या ज्यादा होती है। अगर आप नए दुश्मन बनाना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों से ज्यादा बोलें और अगर आप नए दोस्त बनाना चाहते हैं, तो दुश्मनों से कम बोलें। अमेरिका के सर्वाधिक चर्चित राष्ट्रपति रूजवेल्ट अपने माली तक के साथ कुछ समय बिताते और इस दौरान उनकी बातें ज्यादा सुनने की कोशिश करते। वह कहते थे कि लोगों को अनसुना करना अपनी लोकप्रियता के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। इसका लाभ यह मिला कि ज्यादात अमेरिकी नागरिक उनके सुख में सुखी होते, और दुख में दुखी।
    (क) अनसुना करने की कला क्यों विकसित होती है?
    (ख) अधिक बोलने वाले अभिभावकों का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्यों?
    (ग) अधिक बोलना किन बातों का सूचक है?
    (घ) रूजवेल्ट की लोकप्रियता का क्या कारण बताया गया है?
    (ङ) तर्कसम्मत टिप्पणी कीजिए- ''हम सुनना चाहते ही नहीं।''
    (च) अनुच्छेद का मूल भाव तीन-चार वाक्यों में लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 3
    (i) शब्द क्या है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
    (ii) शब्द वाक्य में प्रयुक्त होने पर क्या कहलाता है? VIEW SOLUTION


  • Question 4
    निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः
    (i) मैंने एक बहुत बीमार व्यक्ति को देखा। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
    (ii) यद्यपि वह बहुत मेहनती है फिर भी सफल नहीं हो सका। (रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए)
    (iii) शरीर से कमजोर व्यक्ति के लिए यह प्रतियोगिता नहीं है। (मिश्र वाक्य में बदलिए) VIEW SOLUTION


  • Question 5
    (क) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम बताइएः
    जनहित, मधुरफल
    (ख) निम्नलिखित का समस्त पद बनाकर समास का नाम बताइएः
    स्वप्न देखने वाला, अपनी रक्षा VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिएः
    (क) एक गरम कप चाय पीलो।
    (ख) उससे हमारा बात हो गया है।
    (ग) यहाँ केवल मात्र दो पुस्तकें रखी हैं।
    (घ) वह तुमसे भली भाँति सुपरिचित है। VIEW SOLUTION


  • Question 7
    निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उनका अर्थ स्पष्ट हो जाएः
    पानी-पानी होना, सिर पर कफन बाँधना। VIEW SOLUTION


  • Question 8
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
    (क) अोचुमेलॉव की दो चारित्रिक विशेषताओं का अपने शब्दों में उल्लेख कीजिए।
    (ख) 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि समुद्र के गुस्से का क्या कारण था? उसने अपने गुस्सा कैसे व्यक्त किया?
    (ग) सआदत अली कौन था? कर्नल उसे अवध के तख्त पर क्यों बिठाना चाहता था? VIEW SOLUTION


  • Question 9
    पाठ के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि दूसरों के दुख से दुखी होने वाले लोग अब कम मिलते हैं। VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
    संसार की रचना भले ही कैसे हुए हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर, आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर हो चुका है।
    (क) 'मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दीं'- कथन का क्या आशय है?
    (ख) परिवार के टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर होने के क्या कारण हैं?
    (ग) आशय समझाइए धरती किसी एक की नहीं है।

      VIEW SOLUTION


  • Question 11
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
    (क) बिहारी ने ईश्वर प्राप्ति में किन साधनों को साधक और किनको बाधक माना है?
    (ख) महादेवी वर्मा अपने दीपक को किस प्रकार जलने के लिए कह रही है और क्यों?
    (ग) कर चले हम फ़िदा गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या है? VIEW SOLUTION


  • Question 12
    'आत्मत्राण' कवित में कवि की प्रार्थना से क्या संदेश मिलता है? अपने शब्दों में लिखिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 13
    घर वालों के मना करने पर भी टोपी का लगाव इफ़्फ़न के घर और उसकी दादी से क्यों था? दोनों के अनजान, अटूट रिश्ते के बारे में मानवीय मूल्यों की दृष्टि से अपने विचार लिखिए।
    VIEW SOLUTION


  • Question 14
    दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिएः
    (क) मित्रता
    •    मित्रता का महत्त्व
    •    अच्छे मित्र के लक्षण
    •    लाभ-हानि

    (ख) दहेज प्रथा- एक अभिशाप
    •    सामाजिक समस्या
    •    रोकथाम के उपाय
    •    युवकों का कर्त्तव्य

    (ग) कम्प्यूटर
    •    उपयोगी वैज्ञानिक आविष्कार
    •    विविध क्षेत्रों का कंप्यूटर
    •    लाभ-हानि
    VIEW SOLUTION


  • Question 15
    नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रबंधक को पत्र लिखकर हिंदी में प्रकाशित नवीनतम बाल साहित्य की पुस्तकें भेजने हेतु अनुरोध कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 16
    खाद्य-पदार्थों में होने वाली मिलावट के बारे में मित्र के साथ हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 17
    विद्यालय में आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए एक सूचना लगभाग 30 शब्दों में साहित्यिक क्लब के सचिव की ओर से विद्यालय सूचना पट के लिए लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 18
    अपने पुराने मकान के बेचने संबंधी विज्ञापन का आलेख लगभग 25 शब्दों में तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus